समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
मस्तुरी। विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी के शासकीय पशु चिकित्सालय पचपेड़ी के प्रांगण में टीम मानवता एंव लायंस क्लब कैपिटल बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में फलदार, छायादार पौधे रोपे गए। जिसमें पशुधन विकास विभाग , टीम मानवता एंव लायंस क्लब कैपिटल के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशुधन विकास विभाग के विकासखण्ड प्रभारी , लायंस क्लब कैपिटल बिलासपुर के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर एंव टीम मानवता के सदस्य डॉ यशवंत डहरिया उपस्थित रहे।टीम मानवता से जिलाध्यक्ष प्रिंस वर्मा ,अभिषेक ठाकुर,अनुरिमा मिश्रा, गोविंद राय, लक्ष्मी साहू उपस्थित हुए। पशुधन विकास विभाग से पशु चिकित्सालय पचपेड़ी प्रभारी डॉ स्मिता साहू, सचिन खरे, ज्ञानेश्वर , पुष्पा सूर्यकांत तरुण सोनट उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सरपंच श्री नायक एंव अन्य ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



