शहडोल। पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा एक बड़ा मामला जिले में सामने आया है। नगर पालिका से जुड़ी खबर प्रकाशित होने से नाराज होकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नगरपालिका धनपुरी अध्यक्ष पति इंद्रजीत सिंह छाबड़ा पर धनपुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश लालवानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस घटना से पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है।
घटना के विरोध में बुढार क्षेत्र के पत्रकारों ने 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे कॉलेज तिराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से इंद्रजीत सिंह छाबड़ा का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। पत्रकारों ने थाना बुढार को आवेदन देकर प्रशासन से अनुमति मांगी है।
पत्रकार कैलाश लालवानी ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी किए बिना ड्रेस वितरण में की गई अनियमितता पर समाचार प्रकाशित किया था, इसी बात से नाराज होकर इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने उन्हें फोन पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी, इस घटना से पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है।
घटना के विरोध में बुढार क्षेत्र के पत्रकारों ने 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे कॉलेज तिराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से इंद्रजीत सिंह छाबड़ा का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। पत्रकारों ने थाना बुढार को आवेदन देकर प्रशासन से अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए किया जाएगा….
पत्रकार संगठनों ने इस प्रकरण को मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है ,और शासन-प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो जिलेभर के पत्रकार सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे…
वहीं, आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसे डराने-धमकाने की कोशिशें निंदनीय हैं। यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की परीक्षा भी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



