google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तालाब में डूबने से एक बच्चा की मौत परिजन के बीच मचा हाहाकार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक बच्चा की मौत होने की खबर है।मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 5 स्थित गुरदी गांव के समीप तालाब के गहरे पानी में डूबने से एक बच्चा की मौत हो गई है।मृतक का पहचान गुरदी गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर से बच्चा लापता था शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन द्वारा काफी खोजबीन किया। वहीं शुक्रवार को तड़के सुबह गांव के लोगो ने बच्चा की शव को पानी में तैरते देखा और शव को बाहर निकाला। वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया होगा जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई ।घटना की सूचना पर नबीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चा की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।इधर हादसे के बाद परिजन में हाहाकार मच गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)