दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा के तहत नबीनगर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत कार्यालय से एक रैली निकाली गई। स्वच्छता रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों में भ्रमण किया रैली का नेतृत्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह,एवं स्वच्छता पदाधिकारी सौम्या द्विवेदी ने किया। इस रैली में नगर पंचायत के सफाई कर्मी सहित जीविका से जुड़े लोग, कन्या मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं एवं मध्य विद्यालय नबीनगर के छात्र शामिल थे।इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।इस तरह के अभियान से न केवल क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार होता है, बल्कि लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। मौके पर वार्ड पार्षद अजय प्रसाद,मुरारी सिंह, विकास कुमार, ओबिंद राम , सुरेंद्र सिंह,सत्येंद्र सिंह, इंदल सिंह, दीपक चंद्रवंशी, संजय दास,राजेश रजक,उदय कुमार सहित अन्य साथ थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



