समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ गुरुवार को जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र से गुजरनेवाली बड़ी सोन नहर में स्नान करने गया आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस और SDRF की टीम शव की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के बिक्रम थाना अंतर्गत मोहनचक गांव निवासी शत्रुघ्न मांझी के आठ वर्षीय पुत्र आशीष कुमार आजाद नगर गांव के पास बड़ी सोन नहर में स्नान करने के दौरान डूब गया।
वहीं सूचना के बाद पुलिस की टीम और गोताखोर की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन शव अभी तक नहीं मिल सका है। परिवार के लोगों ने बताया कि किशोर अपनी मां के साथ आजादनगर गांव में रिश्तेदार के घर छठ पूजा के अवसर पर आया हुआ था। इधर वह नहाने के लिए सोन नहर के पास गया जहां पैर फिसलने से डूब गया। फिलहाल घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आजाद नगर गांव के पटना बड़ी सोन नहर में एक बच्चा डूबने की सूचना पुलिस को मिली पुलिस की टीम मौके पहुंची। हालांकि शव की तलाश की जा रही है घटना को लेकर एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। एसडीआरफ की टीम शव की तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



