शिशु ज्ञान सरोवर विद्यालय में हुआ बाल संसद का गठन। विक्रम कुमार राणा बनें प्रधानमंत्री

समाज जागरण। संवाददाता हजारीबाग। विद्यार्थियों में अच्छी पढाई – लिखाई के साथ-साथ छात्रों में नेतृत्व के गुण विकसित करने और अनुशासन में रहकर शिक्षा का गुणवत्तापूर्ण विकास करने को लेकर बाल संसद का गठन किया गया । शिशु ज्ञान सरोवर स्कूल में 9 फरवरी 2026 को बाल संसद चुनाव प्रत्यक्ष मतदान के तहत की गई । जिसमें प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के प्रत्याशी पांच विद्यार्थी थे। क्लास-नवम के छात्र विक्रम कुमार राणा को अधिकतम मत लाकर प्रधानमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सप्तम से नवम वर्ग के विद्यार्थी बतौर मतदाता शामिल थे । मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय के विद्यार्थियों ने विक्रम कुमार राणा को शुभकामनाएं दी । आशा व्यक्त करते हुए सभी ने कहा विक्रम कुमार राणा और उसके मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्री बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने काम को अंजाम देंगे ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)