•~ निरूद्ध सात दिव्यांग बंदियों का हुआ प्रशिक्षण, कृत्रिम उपकरण वितरित
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। मा० सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुपालन में कारागार में निरूद्ध दिब्यांगजन बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं व अनुश्रवण एवं प्रभावी क्रियान्वन हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ। गठित समिति की बैठक बीते दिनांक 26 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई,जिसमें समिति के अन्य सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र डा० पंकज कुमार, जिला दिब्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सोनभद्र श्रीमती विद्या देवी तथा सदस्य सचिव व जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहें। बैठक में कारागार में निरूद्ध दिब्यांग बंदियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र द्वारा चिकित्सकों की एक टीम कारागार में निरूद्ध दिब्यांग बंदियों के परीक्षण हेतु भेजा गया जिनके द्वारा कुल 07 दिव्यांगजन बंदियों का परीक्षण किया गया।जिला दिब्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सोनभद्र द्वारा कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बंदियों के लिए दिनांक 08 अप्रैल 2026 बुधवार को 02 व्हील चेयर,01 ट्राई साईकिल,03 छड़िया तथा एक श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिन्हें दिब्यांग बंदियों को आवश्यकतानुरूप वितरित किया गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा,जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उपजेलर शशांक पटेल तथा गंगा प्रसाद यादव, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी,बंदीरक्षक, बंदी उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



