समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
आज दिनांक 09.04.2026 को प्रातः लगभग 07:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न वाहनों में कुल 107 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-62/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली, 2. लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा (तेनुआ), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, 3. रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



