ऑडियो निराधार छवि धूमिल करने का किया प्रयास: सुनील
कोतमा। अनूपपुर जिले में वर्तमान में एक ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कोतमा के दो प्रतिष्ठित वरिष्ठ नेताओं के ऊपर शराब की लूट का आरोप लगाया जा रहा है जिसको लेकर कोतमा के वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद ताम्रकार और सुनील गौतम ने थाने में लिखित शिकायत कर पारदर्शिता के साथ ऑडियो और ऑडियो में कथित व्यक्तियों के द्वारा घटना की पूरी जांच करने किस शिकायत दी है। ज्ञात हो की ऑडियो में व्यक्ति द्वारा शराब लूटने की बात कहीं जा रही है जबकि वास्तविकता में घटना कहां घटित हुई किस समय घटित हुई इसका कोई भी जिक्र नहीं है वही ऑडियो में यह स्पष्ट है कि किसी भी प्रकार की बिना पुष्टि के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल ऑडियो को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद ताम्रकार ने कहा कि छवि धूमिल करने के लिए अनर्गल आरोप लगाये जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में बार-बार हमारा नाम लिया जा रहा है ताकि हमें बदनाम किया जा सके ऑडियो कहां से आया किसके द्वारा आया और घटना कब की थी इसका कोई भी पुष्टिकरण अब तक नहीं सामने आया है पुलिस को हमने पत्र देकर ऑडियो की जांच करने इसके साथ-साथ अगर घटनाक्रम कहीं घटित हुआ है तो उसकी पारदर्शिता तरीके से जांच कार्यवाही की मांग की गई है। वहीं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए वर्तमान में विभिन्न प्रकार की साजिश से रची जा रही है। फेक कॉल के माध्यम से किसने क्या बातें की उसकी जानकारी हमें नहीं है जो ऑडियो वायरल हुआ है वह सोची समझी साजिश के तहत वायरल किया गया है किसी प्रकार का घटनाक्रम शराब की लूटपाट का या की अन्य कार्य का हमारे साथ नहीं हुआ है घटनाक्रम अगर हुआ होता तो इसकी बाकायदा शिकायतें की गई होती छोटी मानसिकता और विपक्ष के द्वारा साजिश के तहत छवि धूमिल करने का यह कार्य फेक ऑडियो वायरल कर किया जा रहा है। हमने शिकायत देकर पुलिस से अनुरोध किया है की वायरल ऑडियो में जिनकी जिनकी आवाज़ हैं उनसे पूछताछ और घटनाक्रम की पूरी जांच की जाए। ऑडियो पर पुलिस विभाग द्वारा जांच कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
सोशल मीडिया में हुआ था कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल किया गया था ऑडियो की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। ऑडियो किसके द्वारा जारी किया गया यह भी अभी पता नहीं चला है। ऑडियो में शराब की लूट की बात सामने आ रही है घटना कब की है किस दिनांक को यह घटना घटित हुई और घटना किस जगह घटित हुई और उसको लेकर क्या पुलिस या अन्य विभाग को इसकी शिकायत की गई इसकी भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने की साजिश फेक ऑडियो के माध्यम से की गई है जिस पर वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद तम्मकार और सुनील गौतम ने कोतमा थाना में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है।
मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं, पुलिस को हमने शिकायत दी है पुलिस ऑडियो की जांच करेगी और कानून कार्यवाही भी जांच के उपरांत होगी। घटना कब की है कहां की है किसके द्वारा घटना कार्य की गई इसका कोई भी टच ऑडियो में नहीं है कुल मिलाकर हमें बदनाम करने का प्रयास किया गया है।
बद्री प्रसाद ताम्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता कोतमा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



