दैनिक समाज जागरण सत्यदेव प्रसाद सिंह संवाददात्ता हसपुरा प्रखंड
हसपुरा (औरंंगाबाद) 24 सितंबर 2022 :-
हसपुरा प्रखंड के सरकारी व वित्त रहित कालेजों में इंटर की फाइनल परीक्षा में सम्लित होने के लिए फार्म भरा जा रहा है,जिसके लेकर रामदेव प्रसाद सैनिक महिला महाविद्यालय हसपुरा,प्लस-टू हाईस्कूल हसपुरा, श्रीराम ध्यान दास कालेज देवकुंड, गिरधारी प्रसाद गुप्ता कालेज ईटवा, प्लस-टू हाईस्कूल तिलकपुरा,समता प्लस-टू हाईस्कूल मलहारा ,रामशरण यादव कालेज देवकुंड सहित विभिन्न इंटर कालेजों में इंटर का फार्म भरा जा रहा है। जहां छात्र-छात्राओं का फार्म जमा करने के लिए भीड़ लगी हुई है। महिला महाविद्यालय हसपुरा के प्राचार्य गीता कुमारी, डा.संजय कुमार, नित्यानंद प्रसाद,डा.सुनील कुमार,रजनधारी शर्मा, देवकुंड महाविद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ,प्रो.प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान इंटर का फार्म भरने में शिक्षकेत्तरकर्मियों को सहयोग कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



