पानी और आवास मुद्दों पर गंभीर चर्चा
ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र।
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोन ब्लॉक में स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में गर्मियों के दौरान पानी की गंभीर समस्या, पात्र व्यक्तियों को आवास एवं शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
खंड विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई निरंतर की जा रही है और जहाँ भी समस्या होगी, वहाँ विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल योग्य और पात्र लाभार्थियों को ही दिया जा रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगी।
इस अवसर पर अपना दल (एस) युवा मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने कहा कि “सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ तभी सफल होंगी जब इनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। हमें ज़मीनी स्तर पर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित न किया जाए। सरकार की हर योजना पारदर्शी और ईमानदारी से लागू होनी चाहिए।”
इस बैठक में अपना दल (एस) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच महताब आलम, जिला उपाध्यक्ष शिब्बु शेख, जिला सचिव संतोष कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश अग्रहरी, तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओबरा विकास कुमार गौड़ शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



