दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 4 नवंबर 2024 नवीनगर बस स्टैंड से नशे की हालत में एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गश्ती के दौरान एस आई राजू कुमार एवं सशस्त्र बल ने नशे की हालत में थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी उपेंद्र सिंह पिता कृष्ण नारायण सिंह को बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि मेडिकल जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि के बाद उक्त शराबी को अग्रिम कारवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



