दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर औरंगाबाद
नबीनगर (बिहार) 4 नवंबर 224 वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में कन्या उच्च विद्यालय नबीनगर के छात्राओं को खेल मे उम्दा प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कार्यालय सहायक आनंद मोहन सिंह द्वारा किया गया।वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय नवीनगर के अंडर 17 टीम जिला स्तरीय बालिका वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता औरंगाबाद में विजेता रही । तथा खेल विभाग बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वाधान में राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजक, जिला प्रशासन भोजपुर में उम्दा प्रदर्शन किया । खेल विभाग द्वारा प्रतिभागी कैप्टन शबा नाज उप कप्तान रुचि सिंह नमन विद्या, ब्यूटी, सुमन ,रोशनी ,नैंसी ,अंशु अंजलि, स्वीटी ,राजनंदनी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।वही प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत विद्यालय परिवार के द्वारा अभिभावकों के बीच में सभी खिलाड़ियों को कैप पहना कर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रभार में रहे सरोज कुमार ने बताया कि खेल के माध्यम से छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है । इस मौके पर शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह विनोद कुमार तथा पथ प्रदर्शक के रूप में रामचंद्र चौधरी व राकेश रमन राही तथा अभिभावक के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, आशियाना खातून ,धीरेंद्र सिंह, ममीता देवी, राम सकल चंद्रवंशी एवं शिवपूजन विश्वकर्मा मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



