google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चकला बेलवा में बालू खनन को लेकर मारपीट एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
चकला बेलवा में अवैध रूप से बालू खनन को लेकर दो पक्षों में बुरी तरह मारपीट हो गई। मारपीट में एक व्यक्ति मोतिउर रहमान चकला निवासी बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों व उनके परिजनों द्वारा आनन-पानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया। सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। सदर अस्पताल में मौजूद घायल व्यक्ति मोतिउर रहमान का पुत्र ने बताया कि अवैध रूप से वहां पर बालू खनन किया जा रहा है। बालू खनन करने के बाद ट्रैक्टर पर लौडकर रास्ते से गुजरते हैं। इस दौरान रास्ते में धूल काफी ज्यादा उड़ने लगता है इसी को लेकर उन लोगों से कहा गया कि बालू लेकर जाते हो तो रास्ते में पानी का छिड़काव कर दिया करो इसी बात को लेकर मारपीट होने लगा और मेरे पिताजी मोतिउर रहमान को उन लोगों ने बुरी तरह से मारा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)