वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में डुमरिया स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों, एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं ने बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास एवं विकास को दर्शाने वाले नारों और पोस्टरों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध धरोहर को सम्मान देना और समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा विकास को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस राज्य की प्रगति, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस सफल आयोजन में जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्कूल प्रशासन, शिक्षकगण, एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय योगदान दिया। बिहार दिवस के इस विशेष कार्यक्रम ने समस्त जिले में हर्ष और गर्व का माहौल उत्पन्न किया।
कार्यक्रम में जिला भू -अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन, अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर रहमान एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



