दैनिक समाज जागरण संवाददाता
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग एवं स्वर्ग संस्था की STEP परियोजना के संयुक्त प्रयासों से ग्राम पंचायतों में टीबी उन्मूलन हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मोहनलालगंज की ग्राम पंचायत नटौली में ग्राम प्रधान श्री सुष्पेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में टीबी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने स्वयं चार टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की तथा अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच कराएं तथा टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव के बजाय सहयोग और सम्मान का व्यवहार अपनाएं स्वर्ग संस्था की STEP परियोजना से गायत्री तिवारी ने टीबी के लक्षण, निःशुल्क जांच एवं उपचार तथा निक्षय पोषण सहायता सहित सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी रीता सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों से अपनी-अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
कार्यक्रम में टीबी यूनिट के स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी एवं विभागीय समन्वय से टीबी मुक्त पंचायत का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.