google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोकलपुरा गांव के दादा भौमिया मंदिर प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि या तो हमारी उपरोक्त मांगों को माना जाए या फिर हमारी जमीन को खाली किया जाए

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

बहल, 10 दिसंबर । बहल कस्बे के निकटवर्ती गांव गोकलपुरा के दादा भौमिया मंदिर प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा गांव के मकडाणा जोहड़ में बनाए गए पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र में लगने वाली नौकरियों के बारे में सभा में मौजूद ग्रामीणों ने आपसी विचार विमर्श और गहन चिंतन के बाद इस नतीजे पर पहुंचे की केंद्र में लगने वाली तमाम तरह की नौकरियों में केवल और केवल गांव के पढ़े-लिखे युवाओं को भर्ती किया जाए और कम पढ़े लिखे युवाओं को ग्रुप डी के जितने भी पद हैं उन पर भी गांव के युवाओं को ही भर्ती किया जाए और केंद्र के अंदर यदि मजदूरों की जरूरत पड़े तो गांव के जरूरतमंद आदमियों को मजदूरी पर रखा जाऐ और यदि केंद्र को ट्रैक्टर ट्राली ट्रैक्टर से संबंधित कोई कार्य थ्रेसर फसल निकालने की बड़ी मशीन कंबाइन इत्यादि संसाधनों की जरूरत हो तो गांव के जिन लोगों के पास उपरोक्त संसाधन है उन किसानों से किराया पर लिया जाए तथा एक अहम बात और यह है कि गांव के सभी किसानों को खरीफ और रवि दोनों फसलों का बीज बिना पैसे लिए फ्री में उपलब्ध करवाया जाए क्योंकि ग्राम पंचायत ने जो जमीन केंद्र को किराए पर दी है वह बेशकीमती जमीन है वह जमीन हार्ट आफ विलेज है गांव का हेरिटेज है यहां यह बताना अति आवश्यक है कि उपरोक्त भूमि को₹1 प्रति एकड़ एक वर्ष के लिए किराए पर दे रखा है यानी की 64 एकड़ जमीन और 64 रुपया और एक साल का किराया है । इस भूमि के सामने इस दुनिया की तमाम दौलत बेमाने है और बौनी नजर आती है ग्रामीणों ने सरकार से मांग है कि या तो हमारी उपरोक्त मांगों को माना जाए या फिर हमारी जमीन को खाली करे । अन्यथा हम पट्टानामा रद्द करवाने के लिए माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की शरण में जाएंगे और माननीय हाई कोर्ट से मांग करेंगे कि या तो हमारी मांगों को लागू करवाया जाए या फिर पट्टानामा रद्द करके जमीन वापस ग्राम पंचायत को सौंपा जाए उपरोक्त बातों को लेकर हम सोमवार को माननीय उपायुक्त महोदय द्वारा लगाए जाने वाले समाधान शिविर में अपनी समस्या का एक पत्र सौंपेंगे ताकि उपायुक्त महोदय हमारी बात को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर हमारी समस्या का समाधान करवा सकें


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)