समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के नवीन राजकीय हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद पटेल ( टोपी ) प्रदेश सचिव अपना दल एस एवं विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह पटेल प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हवा जमती ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही संपूर्ण बदलाव की आधार है, इसके बिना समाज जागरूक नहीं हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल में भी आगे आना चाहिए जिससे शरीर का विकास हो सके। खेल से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बढ़ता है। और उन्होंने कहा कि समय-समय पर शिक्षा ने नवीनता का सृजन करके मानवता को मजबूत बनाने में सहयोग दिया है। विशिष्ट अतिथि सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि बचपन को सुंदर एवं उज्ज्वल शिक्षा के जरिये ही बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस,आईपीएस, वकील,कलाकार, एवं जज बनने का सपना बच्चे विद्यालय में ही देखते हैं। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गांव के बच्चों को आगे पढने में विद्यालय का अहम भूमिका है। कहां की एक समय था इस गांव में कुछ भी नहीं था। आज गांव में प्राथमिक विद्यालय एवं इंटर कॉलेज तक तेंदुआ कला में स्थापित हो रहा है। इसके अलावा गांव में ही सरकारी अस्पताल है जहां पर समय-समय पर बच्चों की जांच की जाती है और उनके स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ टोपी ने कहा कि वार्षिकोत्सव साल भर के गतिविधियों का आईना है। इन्होंने कहा कि बच्चों को खेल में भी रुचि रखनी चाहिए और खेल से शारीरिक मानसिक क्षमता का निखार होता है खेल के माध्यम से बच्चे आगे बढ़ सकते हैं और अपने गांव के अलावा क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।समारोह में बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे गांव में जूनियर हाई स्कूल नहीं था राजकीय हाई स्कूल की बात छोड़िए, प्राथमिक विद्यालय था काफी मेहनत एवं संघर्षों के बाद राजकीय हाई स्कूल बनकर तैयार हो गया जिसका सपना में बहुत पहले से देखा चला आ रहा था जो कि सच भी हुआ। उन्होंने कहा कि हमने आप लोगों से वादा किया था कि 2 साल पहले कि हम अपने ग्राम सभा में राजकीय इंटर कॉलेज कर आऊंगा जो कि मेरे जिले में इसका पैसा आ चुका है यह राजकीय विद्यालय लाने का सहयोग हमारे जिले के सांसद अनुप्रिया पटेल के अथक प्रयासों के बाद सफलता मिली। ने कहा कि विद्यालय में पंखा एवं साइकिल स्टैंड का जो भी कार्य हुआ है वह राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा कराया गया है उनका भी मैं विद्यालय की तरफ से सराहना करता हूं। आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करिए और आप लोगों ने जो सोचा है उसे हासिल करिए यही मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। संचालन प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान अमरसिंह, विनोद कुमार, गुलाबचंद, सरोज, दिनेश कुमार प्रजापति, विनय कुमार पटेल मौजूूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



