समाज जागरण शिव तिवारी
बड़ागांव वाराणसी।।
त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सावन माह के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक वातावरण और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने शिव भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने “शिव अभिषेक” कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सावन माह का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी समझाया गया।
बालिकाएं हरे वस्त्रों में और बालक पारंपरिक परिधानों में सजकर आए, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए। विद्यार्थियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली सजावट, शिव पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता तथा भक्ति नृत्य का आयोजन किया गया। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने धार्मिक पात्रों की शानदार झलक पेश की।
विद्यालय के प्राचार्य संदीप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में संस्कृति, मूल्य और एकता की भावना का विकास होता है।
विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल जी ने बताया सावन का यह पावन महीना हमें प्रकृति से जुड़ने, संस्कृति को सहेजने और जीवन में उल्लास भरने की प्रेरणा देता है। विद्यालय सदैव छात्रों को शैक्षिक विकास के साथ-साथ संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है।
इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह एवं उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



