दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
चोलापुर, थाना क्षेत्र के खरदहां गांव में बुधवार की सुबह एक 8 , फीट लंबे अजगर को ग्रामीणों ने पड़कर वन विभाग को सौंप दिया। अधिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने झाड़ियां के बीच एक विशाल आकार का सांप देखा। करीब से जाकर देखने पर पता चला कि वह एक विशाल अजगर था। एक नीलगाय के बच्चे को पकड़ा हुआ था। ग्रामीणों के शोर मचाने से और भी लोग मौके पर पहुंच गए।
गांव के बुजुर्गों के कहने पर कुछ लोग अजगर को पकड़ने की योजना बनाई। कई घंटे की मस्क़त के बाद लाठी और रस्सियों की मदद से अजगर पर काबु पा लिया गया। उसे एक बोरी में सुरक्षित रखा गया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया वन विभाग ने बताया कि अजगर को जल्द ही उसके आकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



