पटना:– राजधानी पटना स्थित एजी कालोनी स्थित एस.एस.कंपलेक्स के प्रांगण में नव स्थापित अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय में शिक्षक बंधु -भगिनी के बीच समाजसेवी, मूर्धन्य विदूषी एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत के सह कार्यवाहिका बड़ी बहन निवेदिता सिन्हा के सौम्य उपस्थिति में शिक्षक बंधु -भगिनी के बीच मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने मुख्य मार्गदर्शक निवेदिता सिन्हा दीदी का परिचय कराया जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार साहू जी ने किया।।इस अवसर पर निवेदिता सिन्हा दीदी का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इन्होंने शिक्षक बंधु -भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि अपना यह विद्यालय राजधानी पटना के अभिभावकों की पहली पसंद हो,इस दृष्टि स्वयं को बेहतर बनाना पड़ेगा। यहां आने वाले विद्यार्थी हम सबकी गतिविधियों से प्रेरित होंगे। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो तत्संबंधी विषयों पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है। सौभाग्य का विषय है कि यहां उद्घाटन के साथ ही काफी संख्या में विद्यार्थी हम सबको प्राप्त हुए हैं,यह विद्यार्थियों की संख्या नहीं बल्कि अभिभावकों की अपेक्षा यहां से है।आप सबको कठिनतम परिश्रम कर अपने आप को कसौटी पर कहना पड़ेगा।आप सब परिश्रम करें, मैं आपके साथ अहर्निश खड़ा रहूंगी। मार्गदर्शन करने के पूर्व निवेदिता सिन्हा दीदी द्वारा आदर्श कक्षा (Model class) लेकर शिक्षक बंधु -भगिनी को मार्गदर्शन किया गया। वहीं पप्पू कुमार ने कहा कि आप सब कठिन परिश्रम से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं,यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिकतम तकनीक के साथ -साथ समुचित संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।यहां के विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे बतायें हरसंभव दूर करने का प्रयास होगा।आप सब यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का गृह कार्य, कक्षा कार्य,गृह कार्य निर्देशिका के साथ -साथ अन्य करणीय कार्यों पर पैनी दृष्टि से देखें।इस अवसर पर गुंजा सिंह, अमृता सिन्हा,धर्मेंद्र कुमार सुधांशु,डा.प्रज्ञा जी, काजल कुमारी, आर्यन कुमार, राकेश कुमार रंजन, ज्योति कुमारी , राजकुमार दूबे सहित अन्य की उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



