दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)आद्रा नक्षत्र के पावन अवसर पर सोमवार को नबीनगर के सुप्रसिद्ध सोखा बाबा मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर के बाहर में भव्य मेले का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।मंदिर परिसर में प्रसाद, फूल-माला की दुकानें सजी रहीं। मेले में आए श्रद्धालु बच्चों के खिलौने, सौंदर्य सामग्री, जलेबी , चाट और पकौड़ी की दुकानों पर खूब भीड़ लगाए दिखे।
पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा।मान्यता है कि किसान आद्रा नक्षत्र में सोखा बाबा की पूजा-अर्चना कर खेती का कार्य शुरू करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सोखा बाबा की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और फसल अच्छी होती है। इसलिए दूर-दराज से किसान परिवार भी दर्शन के लिए पहुंचे।स्थानीय लोगों में सोखा बाबा की महिमा को लेकर गहरी आस्था है। कहा जाता है कि विषैले जीव-जंतु के काटने पर जो भी भक्त इस मंदिर परिसर में आता है, वह ठीक होकर घर लौटता है। यही वजह है कि लोग मंदिर परिसर की मिट्टी लेकर जाते हैं और अपने घरों में छिड़काव करते हैं।
मान्यता है कि इससे विषैले जीव-जंतु घर से दूर भाग जाते हैं।भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। 22 जून से शुरू हुए आद्रा नक्षत्र 6 जुलाई तक है। इस बीच सोखा बाबा मंदिर में किसानों सहित अन्य भक्त जन दूर दूर से आद्रा नक्षत्र में पूज अर्चना करने आते है।सोखा बाबा का मुख्य प्रसाद गुड़ है।भक्त जन प्रत्येक सोमवार को अवश्य इस मंदिर में दर्शन करने आते है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



