google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएसबी कुआरी व ताराबाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद किया 32.585 किलोग्राम गांजा

ताराबाड़ी।

महेंद्र प्रताप कमांडेंट, 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में वाहिनी के सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर श्री आनन्द प्रकाश यादव उप कमांडेंट की अगुवाई में एसएसबी कुआरी व ताराबाड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने दिनांक 11/07/2024 को समय 14.30 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 167(पी पी 53) के समीप छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध से 32.585 किलोग्राम गांजा बरामद किया। संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुंदन कुमार ठाकुर (19) पुत्र स्व० तारानंद ठाकुर, निवासी धावरा, थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया (बिहार) बताया। इसी के साथ सभी प्रक्रिया पूर्ण कर 32.585 किलो गांजा और अभियुक्त को पुलिस चौकी ताराबाड़ी को सुपुर्द किया गया। जिसका अनुसंधान ताराबाड़ी पुलिस द्वारा किया जा रहा है| इस कार्यवाही में श्री चिराग सहायक कमांडेंट, आ० आरीफ बारस्कर, बी सानू, रामकेश मीना (चालक) और ताराबाड़ी पुलिस के कार्मिक शामिल रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)