शादी के मौके पर पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने उपहार में भेंट किया पौधा
बलुआ बाजार।
बलुआ बाजार कायस्थ टोला में बबलू वर्मा की सुपुत्री कामनी वर्मा की शादी के मौके पर पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने उपहार स्वरूप पौधा आदि भेंट किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग हर शुभ कार्य शुरू करने से पहले एक पौधा रोपण करने का प्रण लें। उन्होंने शादी के मौके कन्यागत पक्ष के यहां पहुंचे और अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि
“बंधल रहै ई जीवन ग्रंथि नवीन जैसन माली सं, सजल रहू अहूँ जूही अमर सुहागक लाली सं। इस अवसर पर चित्रांश समाज के बड़ी संख्या में पुरजन, परिजन एवम मित्रगण वहां मौजूद थे। सबों ने श्री मिश्रा द्वारा उपहार में पौधा भेंट को सराहा और कहा कि पर्यावरण को बढ़ावा देने का यह बेहतरीन कार्यक्रम मिश्रा जी कर रहे हैं जो सबों के लिए अनुकरणीय है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



