google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी ।।
युवाओं के चेहरों पर शनिवार को उस वक्त खुशी छा गई जब राजकीय इंटर कालेज चोलापुर परिसर में लगे वृहद रोजगार मेले में नौकरी मिलने का रास्ता साफ हुआ।
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां कई युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। कौशल और योग्यता के आधार पर कंपनियों ने 1823 अभ्यर्थियों को चयन या शार्टलिस्ट किया, जबकि कुछ कंपनियों के परिणाम अभी आने बाकी हैं।


इंटर कॉलेज में मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक टी राम तथा खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने हाथों से कुछ युवाओं को मंच पर ही आधिकारिक आफर लेटर सौंपे, जिससे युवाओं का हौसला और बढ़ गया।रोजगार के अवसरों के साथ-साथ इस मेले में सरकार की जनहितकारी योजनाओं की भी धूम रही। श्रम, कृषि, सेंट आरसी, कौशल विकास मिशन और उद्योग विभाग ने अपने स्टाल लगाकर युवाओं और लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)