बाल दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन
समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ ” संस्कार के बिना शिक्षा जरूरी है, क्योकि अच्छे संस्कार वाले लोग ही सभ्य समाज का निर्माण कर सकते है।” ये बाते शनिवार को पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव स्थित ए. एस. प्राइवेट कोचिंग सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निजी शिक्षक सह जर्नलिस्ट वेद प्रकाश ने कही।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत निरखपुर गांव स्थित ए. एस. प्राइवेट कोचिंग सेंटर में शनिवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर धूम धाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक वेद प्रकाश ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके बारे में बताया। इस दौरान छात्रों के बीच प्रतियोगिता कराई गई।
जिनमे शामिल सभी छात्रों के बीच प्राप्तांक के आधार पर विभिन्न प्रकार के पाठन सामग्रियों का वितरण कर शिक्षक ने छात्रों के मन मे शिक्षा के प्रति रुझान उतपन्न किया। उसने छात्रों को कहा कि आर्थिक विकास के लिए जितना जरूरी शिक्षा है, उतनी ही जरूरी सभ्य समाज के निर्माण के लिए संस्कार भी जरूरी है। जिसके लिए सभ्य, योग्य तथा अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन तथा अच्छे व सभ्य समाज के बीच कुछ समय व्यतीत करना जरूरी है। अंत मे छात्रों के बीच टॉफियां बांटकर शिक्षक ने छात्रों के प्रति प्रेम जताया और छात्रों ने भी उनके द्वारा बताई गई बातों को सुना और अनुसरण करने का संकल्प लिया। मौके पर सैकड़ो छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



