दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जनवरी 2025 नबीनगर प्रखंड के बड़ेम स्थित सूर्य राघव मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सोन नद महोत्सव को लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा नबीनगर विजय कुमार परमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि 14 जनवरी को महोत्सव का उद्घाटन के पश्चात स्कूली बच्चों एवं जिला के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।साथ ही जरूरतमंदों के बीच कंबल, तिलकुट गुड़ चुरा और दही का वितरण किया जाएगा।वहीं 15 जनवरी को दीप प्रज्वलित कर बाहरी कलाकार और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इसी दिन शाम 4 बजे से विजेता प्रतिभागीयो को सम्मानित किया जाएगा।वही शाम को 5 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर के द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर राय,रणधीर कुमार,सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



