google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस पर हमला और आगजनी के मामले में एक गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 जनवरी 2025 नबीनगर थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला करने,आगजनी और दंगा करने के मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र के जनकपुर पोखरा निवासी निवासी तपेश्वर राम के पुत्र सोनू राम को नबीनगर थाना कांड संख्या 179/21 के तहत को एस आई नरेन्द्र प्रसाद एवं सशस्त्र बल ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गौरतलब है कि घटना 2021 का है जिसमें पुलिस का आरोप था कि मृत व्यक्ति के पास शराब था। पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर युवक भागने के क्रम में जनकपुर पोखरा में कुद गया था और गहरे पानी की वजह से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई थी।जिसमें ग्रामीण उग्र हो गए थे और पुलिस पर मौत का कारण का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया गया था और पुलिस जीप में आग लगा दिया था। मामले मे थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस कांड में कई लोगों को गिरफ्तार कर पहले भी जेल भेजा जा चुका है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)