google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला का भेष बनाकर हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.01.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर एक बड़ी आपराधिक घटना को विफल किया गया। सूचना प्राप्त हुई थी कि कनहर नदी पुल के पास कोन–तिलगुडवा मुख्य मार्ग पर कुछ इनामी/शातिर बदमाश महिला का भेष धारण कर रात्रि में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।


सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर समय लगभग 05.10 बजे मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाश जंगल की ओर भागने लगे तथा स्वयं को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई संतुलित जवाबी फायरिंग में एक बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष के बाएँ पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, ₹450 नगद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर महिला का भेष धारण कर वाहनों को रुकवाता था। तत्पश्चात वाहन चालकों को प्रलोभन देकर जंगल अथवा सुनसान स्थानों की ओर ले जाकर असलहे के बल पर उनसे नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लिया जाता था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि लोक-लाज एवं बदनामी के भय से कई पीड़ित पुलिस से शिकायत नहीं करते थे, जिसका लाभ उठाकर उनका गिरोह लगातार घटनाओं को अंजाम देता था। अभियुक्त ने बताया कि गिरोह के सदस्य बारी-बारी से महिला का भेष धारण करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त ने यह भी बताया कि घटना के दौरान जंगल की ओर फरार हुआ अभियुक्त सोनू पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुलेन्द्र उसका सगा मौसा है, जो रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र का निवासी है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)