google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पाकुड़ में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार पाकुड़:
जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-3, छोटी अलीगंज मोहल्ले में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां के निवासी हाबुल सिंह (उम्र लगभग 45 वर्ष) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है।
मृतक के बेटे कौशिक सिंह ने बताया कि जब वह अपने पिता के कमरे में पहुँचे तो उन्हें रस्सी से झूलता पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। परिजनों ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से हाबुल सिंह को नीचे उतारकर आनन-फानन में सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुँची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाबुल सिंह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक आत्महत्या की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)