google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मनबढ़ युवक ने नगर पंचायत चौकीदार की लाठी से की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय में तैनात एक चौकीदार पर हिस्ट्रीशीटर युवक द्वारा लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। घटना में चौकीदार के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। घायल द्वारा उपचार के बाद थाने में तहरीर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनपरा बाजार स्थित पुराने नगर पंचायत कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार अमित कुमार सिंह के पास एक युवक बाबा मणि, निवासी अनपरा गांव आया और चपरासी की नौकरी दिलाने की मांग करने लगा। चौकीदार द्वारा मना किए जाने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से हमला कर दिया। पीड़ित के साथी ने बीच बचाव करने की कोशिश की, अचानक हुए इस हमले में चौकीदार घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौका देख मौके से फरार हो गया। पीड़ित चौकीदार ने अनपरा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)