ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र के अनपरा औड़ी से शक्तिनगर फोरलेन हाइवे के किनारे बासी सब स्टेशन से डिबूलगंज सब स्टेशन तक बिछाई जा रही 33 केवीए केबिल कार्य को पीडब्लूडी द्वारा बंद करने के आदेश के बावजूद भी सविदाकार दबँगई से कार्य करा रहा है जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गया है। बता दे कि दीन दयाल विद्युतकरण योजना के तहत यूपीपीसीएल द्वारा ग्राम बांसी स्थित 132 केवी सब स्टेशन से लेकर डिबूलगंज स्थित सब स्टेशन तक लगभग तीन किमी तक अंडरग्राउंड केबुल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपेंशन के अधिकारियो और सविदाकार की मिलीभगत से औड़ी शक्तिनगर फोरलेन हाइवे के किनारे बिना एनओसी के नियम विरुद्ध कार्य कर रहे है। जिससे जहां हाइवे क्षतिग्रस्त हो रहा है तो वही पीडब्लूड़ी के एनओसी के बिना ही कार्य कराकर सड़क और सड़क की पटरी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मामला प्रकाश मे आते ही पीडब्लूडी के जेई प्रवीण कुमार मिश्रा ने सविदाकार को बिना एनओसी के कार्य करने से मना कर दिया फिर भी सविदाकार ने कार्य जारी रखा है जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गया है। लोगो का कहना है किलर रोड से विख्यात औड़ी शक्तिनगर फोरलेन की पटरी जहां पहले से नदारद है वही यूपीपीसीएल के अधिकारियो की अनियमितता और गठजोड़ से खुदाई की गई मिट्टी दबने से दुर्घटनाएं बढ़ेगी। बिना गड्ढे मे ईट और बालू डाले ही सविदाकार केबिल को डाल रहा है। जिससे केबिल क्षतिग्रस्त होने से जानलेवा भी साबित हो सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



