दैनिक समाज जागरण
अजमल अंसारी
जनपद बिजनौर
किरतपुर जनपद बिजनौर के किरतपुर रोड पर मृतकों की पहचान बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी निवासी गौरव लगभग उम्र 32 वर्ष पुत्र वीर पाल और उनकी पत्नी अंजू की उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।
दंपत्ति अपने बेटे आदित्य के साथ गांव मोचीपुरा से अपने साले के लगन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
जैसे हाईवे पर पहुंचे, किरतपुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गौरव और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी और पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी दंपती की एक 11 वर्षीय बेटी गुनगुन घर पर थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया यह सारी घटना किरतपुर रोड गांव मोचीपुरा के पास की है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



