नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन निशा सिंह को किया गया सम्मानित।
निशा सिंह नगर पालिका परिषद सोनभद्र की प्रथम महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।
सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी। दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के तत्वाधान में नगर स्थित विमला इंटर मीडिएट कॉलेज के परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श नगर पालिका सोनभद्र नगर की प्रथम महिला अध्यक्ष निशा सिंह को आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव एवं साहित्यकार प्रतिभा देवी द्वारा माल्यार्पण, बैच अलंकरण, अंगवस्त्रम, पुस्तक, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति की सचिव/साहित्यकार प्रतिभा देवी ने कहा कि आदिकाल, वैदिक काल, आधुनिक काल तक नारियां विभिन्न रूपों में पूजनीय रही है। स्वाधीनता आंदोलन में नारियों का विशेष योगदान रहा है, जिसमें सोनभद्र जनपद की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेश्वरी देवी, नशा मुक्ति अभियान की प्रणेता राज मोहिनी देवी, समाजसेवी ननकी जान, पार्वती देवी आदि विदुषी वीरांगना महिलाओं का योगदान रहा है।
सम्मानित नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष निशा सिंह ने कहा कि-स्त्री और पुरुष सभी बराबर हैं और इनके सहयोग से ही देश, समाज संचालित होता है, हमें एक दूसरे के प्रति सजग, निष्ठावान बने रहना चाहिए। देश मे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ नारियां उठा रही हैं।
इस अवसर पर नीलम श्रीवास्तव, कंचन केसरी, बिंदु यादव, रेखा, संध्या मिश्रा, श्वेता पांडेय, सावित्री राय, पुष्पा कुमारी, साधना पाल, आदि प्रबुद्ध नारी शक्तियों ने अपना- अपना विचार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



