समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी तीन बच्चे अपने परिवार के साथ सोमवार को हलिया बाजार आए थे परिवार से बिछड़ गए और तीनों बच्चे रोने बिलखने लगे भटके हुए तीनो बच्चों को सड़क पर घूमता हुए भटवारी गांव स्थित जीतेन्द्र सिंह के किराना की दुकान पर पहुँचे बच्चों को देखकर भटवारी गांव निवासी रोहित सिंह ने बच्चों को पानी पिलाकर और बच्चों से परिजनों का नाम व गांव पूछकर बच्चों के परिजनों को सूचना दिया। दुकानदार रोहित सिंह ने एक ऐसी मानवता के लिए मिसाल पेश की।मौके पर पहुँचे बच्चों के परिजन नीरज कहार ने पिछड़े हुए बच्चों को पाकर ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए बच्चों को घर लेकर चले गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



