उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की

पंजाब लुधियाना रघुनंदन पराशर जैतो

लुधियाना,21 अप्रैल : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा मंगलवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय ने कल लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि लुधियाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास परियोजना यात्रियों की सुविधाओं को नए आयाम प्रदान करेगी। इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक यात्री सुविधाओं का विकास, बेहतर कनेक्टिविटी एवं आकर्षक स्टेशन परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वेटिंग हॉल का जायजा लिया और यात्रियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया।


इसके अलावा, फिरोजपुर मंडल के लुधियाना–साहनेवाल रेलखंड का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक श्री राजेश पांडेय ने इस रेलखंड पर ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा हेतु रेल सेवाएं सुरक्षित, समयबद्ध और सुचारू रूप से संचालित होती रहें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे नियमित निगरानी रखें ताकि इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर यात्रा अनुभव और बेहतर हो सके। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण श्री अजय वार्ष्णेय सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडेय समीक्षा करते हुए व उनके साथ अन्य अधिकारी

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)