दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में कुटुंबा थाना पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक व्यक्ति को 40 किलोग्राम जावा महुआ फूल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो रामायण पासवान का पुत्र है और सैदपुर नाउघरा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि कुटुंबा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 40 किलोग्राम जावा महुआ फूल बरामद किया गया।पुलिस ने रोहित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



