शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर क्षेत्र के गोहापुर पुल के पास नदी किनारे मिट्टी में दबी हालत में मिली नवजात बालिका की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज लगातार जारी है। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए बुधवार को न्यायपीठ, बाल कल्याण समिति (प्रदत्त शक्तियां–प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट) शाहजहांपुर के अध्यक्ष अमितेश द्विवेदी सदस्यगण राम औतार त्रिपाठी, मुनीश सिंह परिहार और अरविंद मिश्रा के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। समिति ने वहां पहुंचकर डॉक्टरों से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि बच्ची की देखभाल, सुरक्षा और पालन-पोषण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इलाज और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यायपीठ ने चिकित्सकों और संबंधित विभागों को नवजात के उत्तम इलाज, देखभाल और सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए। समिति ने स्पष्ट किया कि बच्ची के जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।इस दौरान चिकित्सा दल से अखिलेश कुमार, अनुपम गौतम, डॉ. रितु राज, अभिनव कुमार, यदुवीर, चाइल्ड लाइन से विनय कुमार शर्मा, सुधीर कुमार तथा जिला बाल संरक्षण इकाई से निकेत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



