-जनमानस में फैला डर
-शुक्रवार को भी एक 30 वर्षीय युवक पर किया जोरदार हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट नित्यानंद सिंह, दैनिक समाज जागरण
बैरिया (बलिया) : दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव में एक आतंकी बंदर लोगों में दहशत का पर्याय बन चुका है। क ई लोगों को जख्मी कर चुके बंदर ने शुक्रवार को भी एक 30 वर्षीय युवक पर जोरदार हमला बोल दिया। बंदर के अचानक हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में चल रहा है।
बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। दिन में घर से निकलना और रात में छत पर सोना काफी मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी ललन ततवा अपने दरवाजे पर खड़ा था इसी बीच लाल बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। बंदर द्वारा अचानक हमला किये जाने से ललन बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसके पीठ व बांह में आधा दर्जन से भी अधिक टांका लगाया गया। उक्त बंदर ने इससे पूर्व लगभग दो दर्जन से भी अधिक लोगो पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियो का ध्यान अपेक्षित कराते हुये मांग किया है कि उक्त आतंकी बंदर से हम ग्राम वासियों को जनहित में निजात दिलाया जाय।
इनसेट—
सिर चढ़कर बोल रहा बंदरों का आतंक
क्षेत्र में इन दिनों बंदर का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिये छत पर सोने वाले लोग 4बजे भोर में ही अलार्म लगाकर छत से नीचे उतरने को मजबूर है। प्रातः से देर शाम तक इन बंदरो का धमाल चरम पर रहता है। क्षेत्र के सोनबरसा, बैरिया, कर्ण छपरा, गोंहिया छपरा, प्रीतम छपरा, भोजपुर, चांदपुर सहित दो दर्जन से भी अधिक गांवो में इन बंदरों ने अपना आतंक बना रखा है। ये बंदर आँगन व किचेन में जबरिया घुसकर महिलाओं को आतंकित करके खाने के सामान को तहस नहस कर तांडव मचाते एक घर से दूसरे घर को निशाना बनाना इनका प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल है।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…



