शशिकांत ओझा ब्यूरो चीफ दैनिक समाज जागरण
बलिया : जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत समस्त मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान एक अगस्त 2022 से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये है। प्राप्त निर्देशों के अनुसार निर्वाचक नामावलियों मे पंजीकृत सभी मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।
जनपद के समस्त गणमान्य नागरिकों / राजकीय विभाग / अर्द्धशासकीय संस्थाओं / बैंक/ पोस्ट आफिस में कार्यरत समस्त अधिकारी / कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को अवगत कराना है कि मतदाताओं स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने हेतु समस्त बूध लेबिल अधिकारियों द्वारा एक अगस्त, 2022 से घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं के आधार नम्बर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र फार्म-6 बी में आधार नम्बर के एकत्रीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
उक्त के अतिरिक्त आन लाईन फार्म 6 बी भरने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा प्रदान की गयी है। साथ ही मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान 07 अगस्त, 2022 (रविवार) एवं 21 अगस्त, 2022 को विशेष कैम्प का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर किया जायेगा। तदक्रम में आप सभी से अपेक्षा है कि अपनी स्वेच्छा से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने हेतु निर्धारित फार्म 6बी में अपना आधार नम्बर अंकित कर हार्डकापी में अपने बूथ लेबिल अधिकारी / तहसील पर स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर उपलब्ध कराने या आनलाइन किये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



