google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस टीम द्वारा काफी समय से फरार चल रहे कुल पांच वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए किया गया रवाना

संवाददाता शिव प्रताप सिंह।
दैनिक समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 28 फरवरी 2025 को उ0नि0 रामलोचन उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, मु0आ0 हेमंत बारी हे0का0 राधे गोविंद सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के द्वारा भिन्न-भिन्न मुकदमे से संबंधित काफी समय से फरार चल रहे आरोपी अभियुक्तों को-01- मु0न0-8094/2021 धारा 60 इ एक्स एक्ट से संबंधित आरोपी वारंटी राजेश पुत्र रामचंद्र निवासी सेक्टर नंबर 4 राम मंदिर थाना ओबरा सोनभद उम्र 42 वर्ष , मु0नं0- 321/ 2023 धारा 224,324,332, 353,504 भावदि व धारा3 (1)द,3(1)ध3(2)(वी)क एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त वारंटी चंद्रजीत सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी विनोद गुप्ता के मकान डेलिस होटल के पास चोपन रोड थाना ओबरा सोनभद्र, उम्र 38 वर्ष,मु0नं0 8113 /2021धारा 60 इ एक्स एक्ट से संबंधित आरोपी वारंटी सुखदेव पुत्र जुगल किशोर थाना ओबरा सोनभद्र 62 वर्ष, मु0नं0-6645/2023 धारा 323,504,506 भादवि से संबंधित आरोपी वारंटी 1-गुड्डू उर्फ पवन पुत्र राम आधार हनुमान मंदिर के बगल गली में बिल्ली मारकुंडी थानाओबरा सोनभद्र उम्र 28 वर्ष, सुनील पुत्र कैलाश निवासी कमला पेट्रोल पंप के पास दिल्ली गांव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को संबंधित धारा में माननीय न्यायालय पेश करने के लिए रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)