नेपाल से आई,
पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनो को शौपा ।
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
दैनिक समाज जागरण
बलिया(यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के बुढ़वा बाबा स्थान पर लगे नवरात्र के मेले में प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए आई एक महिला की बृहस्पतिवार के दिन मौत हो गई।सुचना पर मौके पर मनियर थाने की पुलिस पहुंची एवं आवश्यक कार्यवाही कर शव को पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।परिजन उसके शव को एंबुलेंस से लेकर नेपाल चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू देवी 45 वर्ष पत्नी कोदई यादव निवासी-प्रतापपुर गाऊ पालिका 5 बदौली थाना-बेलाटारी जिला-नवलपरासी (नेपाल) की तबीयत करीब चार-पांच वर्षों से खराब चल रही थी। प्रेत बाधा से मु्क्ति पाने के लिए हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विगत बुधवार 10 अप्रैल को वह मनियर बुढ़वा ब्रह्म के स्थान पर नेपाल के अन्य लोगों के साथ आई हुई थी ।बुढ़वा ब्रह्म के स्थान पर करीब 1:00 बजे उसकी मौत हो गई । जिससे अफरा तफरी का महौल बन गया लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस जाँच पड़ताल मे जुट गयी पुलिस के अनुसार परिजन स्वभाविक मौत बताकर कोई कारवाई नहीं चाहते थे। इस लिए शव का पंचनामा कर शौप दिया गया ।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर मनियर थाना प्रभारी-मंतोष सिंह ने बताया कि परिजन उसके शव को गांव ले जाना चाहते हैं।इसमें किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। शव को पंचनामा करके उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



