राहुल कुमार, किशनगंज
सदर थानांतर्गत चकला पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बकरी चराने के क्रम में नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान चकला के वार्ड चार निवासी नाजरा खातून पति नजामुद्दीन, उम्र 45 वर्ष के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार नाजरा खातून सुबह महानंदा किनारे बकरी चराने जा रही थी। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इस दौरान वह नदी में डूबने लगी। आसपास मौजूद बच्चियों के द्वारा शोर मचाया गया लेकिन तब तक महिला पानी में डूब चुकी थी। वहीं स्थानीय गोताखोरों के द्वारा महिला को खोजबीन किया गया लेकिन महिला नहीं मिली। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ टीम को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव नदी से निकाला। मृतक महिला का शव देखकर परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर भेजा.।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



