google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला बदर होने के बावजूद घर में रह रहा युवक गिरफ्तार

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

नगराम, लखनऊ। जिला बदर किए जाने के बावजूद अपने ही घर में रह रहे एक युवक को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर क्षेत्र में निवास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक, नगराम थाना क्षेत्र के देवती गाँव के निवासी तुलसी पुत्र देवीदीन को बीते 10 जून को न्यायालय की ओर से छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह जिला बदर आदेश का पालन करने के बजाय अपने गांव स्थित घर में ही रह रहा था।शनिवार को एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी नगराम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में नगराम थाने में धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तुलसी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ नगराम थाने में चोरी और नकबजनी से संबंधित भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत भी उसके खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज हो चुका है।थाना प्रभारी नगराम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि कोई जिला बदर व्यक्ति क्षेत्र में निवास करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)