google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर में 90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय ने काटा बच्ची का जन्मदिन केक, परिवार में खुशी का माहौल*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


सरायकेला खरसावां (झारखंड) 14 दिसम्बर 2025:  90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार और चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-1 के विजेता राहुल रॉय  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित मगध सम्राट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल की संचालक डॉक्टर ज्योति सिंह की बड़ी बेटी गुंजा सिंह  के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।



इस खास मौके पर परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राहुल रॉय का अचानक जन्मदिन समारोह में पहुंचना सभी के लिए खुशी और उत्साह का कारण बन गया। राहुल रॉय के साथ केक काटना गुंजा सिंह और उनके परिवार के लिए किसी सपने से कम नहीं था।



कार्यक्रम के दौरान राहुल रॉय ने बच्ची के अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा और सफलता की कामना की। मौके पर नागपुरी गायक नितेश कश्यप भी मौजूद रहे बच्ची ने कहा उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और आत्मीयता ने सभी का दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि राहुल रॉय ने 1990 के दशक में फिल्म आशिकी से अपार लोकप्रियता हासिल की थी और आज भी उनके प्रशंसक उन्हें बेहद पसंद करते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)