*सैकड़ों बीघा जमीन पानी में डूबा, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन*

जमीन के बदले मिले जमीन नहीं तो प्रतिवर्ष मिले उपज के बदले मुआवजा

ब्यूरो समाज जागरण : खलियारी/ सोनभद्र। जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई करने हेतु नगवां बांध में पानी रोक दिया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों का सैकड़ों बिघा जमीन पानी में डूब गया है। वहां पर अब खेती नहीं हो सकता है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को खेत के समीप ग्राम पंचायत कजियारी के किसान इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। और समाधान के लिए जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया है।


किसानों का कहना है कि हम सभी लोग प्रतिवर्ष इस खेत में अपना खेती बारी करते थे लेकिन जब से जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई किया जा रहा है उस समय से ही नगवां बांध में पानी रोका जा रहा है जिसके कारण सैकड़ों बीघा जमीन पानी में डूबा पड़ गया है, अब उन खेतों में खेती बारी नहीं किया जा सकता है।


जल जीवन मिशन से पानी सप्लाई होने से पहले इन खेतों में किसान गेहूं, चना, सरसों, मटर आदि की खेती करते थे जिससे कि उनका छः महीने का आजिविका चल जाता था लेकिन अब सब खेत पानी रोकने के कारण खेत पानी में डूबा हुआ है, अब खेती नहीं हो सकती है। किसान नन्दू सिंह, ईश्वर प्रसाद, गोविंद कुमार, सुरेश कुमार, राजेन्द्र, चन्द्रमा, शम्भू यादव, लालमोहन, रामबचन, रामवृक्ष, राम अवध, लालधारी, रामसकल, रामबली, राजधारी, बिकाऊ, बुद्धि नारायण, रामप्यारे, लाल बिहारी, मंगल जायसवाल, राम इकबाल खरवार आदि पचासों किसानों का कहना है कि समय से पानी खोलकर खेत खाली किया जाय या तो जमीन के बदले जमीन मिले नहीं तो प्रतिवर्ष उपज के हिसाब से हम सभी को मुआवजा मिलना चाहिए। इसके लिए हम सभी किसान जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि मौके की जांच कर एक स्थाई निर्णय लिया जाय, जो किसानों के आजिविका को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए।


इस सम्बन्ध में जल जीवन मिशन के अवर अभियंता विवेक सिंह ने कहा कि इसके बारे में सिंचाई विभाग से बात करना चाहिए यह सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)