google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीराम की अयोध्या से माता जानकी के जनकपुर तक आस्था, संस्कृति और मैत्री की स्वर्णिम रेल यात्रा


*सरयू-कमला एक्सप्रेस ने 604 किलोमीटर की दूरी को बनाया भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों का नया सेतु; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संयुक्त रूप से दिखाई हरी झंडी; रामलला के दिव्य दर्शन और मीडिया मित्रों का साथ बना यात्रा का अविस्मरणीय अनुभव*


विनोद सिंह ‘तकियावाला’, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तम्भकार
भारत की सांस्कृतिक चेतना में अयोध्या और जनकपुर धाम का स्थान अत्यंत विशिष्ट है। अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है तो नेपाल का जनकपुर धाम माता जानकी की जन्मस्थली के रूप में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इन दोनों पवित्र स्थलों को भारतीय रेल के माध्यम से जोड़ने की पहल केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि भारत और नेपाल की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक आत्मीयता और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है।


23 नवंबर 2026 का दिन भारत-नेपाल संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद किया जाएगा। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई साप्ताहिक रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों और विकास परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया। यह आयोजन केवल दो सरकारों के बीच कूटनीतिक संवाद नहीं था, बल्कि साझा सभ्यता और जनभावनाओं को नई दिशा देने वाला अवसर था।करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस अयोध्या से जनकपुर धाम तक धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संपर्क को नई गति प्रदान करेगी। इस रेल सेवा से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को दोनों देशों के बीच आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। नेपाल के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे, वहीं भारत के श्रद्धालुओं के लिए जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन की यात्रा अधिक सुगम होगी। इस प्रकार यह रेलगाड़ी रामायण सर्किट के विस्तार और धार्मिक पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


रामलला के दिव्य दर्शन से धन्य हुई यात्रा इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय अनुभव रहा। भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला के समक्ष शीश झुकाते हुए मन श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक आनंद से भर उठा। करोड़ों भारतीयों की आस्था और लंबे संघर्ष के बाद साकार हुए इस भव्य मंदिर में दर्शन करना अपने आप में एक आध्यात्मिक अनुभूति है। एक ओर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन और दूसरी ओर माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर को रेल संपर्क से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल। इन दोनों अनुभवों ने इस यात्रा को मेरे लिए केवल पत्रकारिता का दायित्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से साक्षात्कार का अविस्मरणीय अवसर बना दिया।


भारत-नेपाल मैत्री को नई दिशा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की इस मुलाकात का महत्व रेल सेवा के शुभारंभ से कहीं अधिक व्यापक है। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सीमावर्ती संपर्क, ऊर्जा, व्यापार, आधारभूत संरचना और विकास परियोजनाओं से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। इन प्रयासों का उद्देश्य दोनों देशों के नागरिकों के जीवन में सुविधाओं का विस्तार और आर्थिक विकास की नई संभावनाएं पैदा करना है। भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध, धार्मिक आस्था, सामाजिक परंपराएं और सांस्कृतिक समानताएं सदियों से इस मैत्री की आधारशिला रही हैं। आज यही संबंध आधुनिक रेल, सड़क, ऊर्जा और व्यापारिक संपर्क के माध्यम से नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे हैं।


मीडिया मित्रों का साथ और अधिकारियों का सराहनीय सहयोग
इस ऐतिहासिक यात्रा की एक विशेष स्मृति हमारी मीडिया मित्र मंडली की सामूहिक सहभागिता भी रही। इस अवसर पर संसद टीवी के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ फोटो पत्रकार राकेश मिश्रा, कोमल शर्मा वरिष्ट पत्रकार टी बी भारतवर्ष , ममता चतुर्वेदी वरिष्ट पत्रकार इंडिया पोस्ट, देव पाण्डेय ‘ वैभव ‘  सहित अन्य मीडिया सहयोगी उपस्थित थे। जिनके अपने- अपने लम्बेअनुभवों और पत्रकारिता के दृष्टिकोण के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का साक्षी बनना हम सभी के लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा। कैमरे में ऐतिहासिक पलों को सहेजते फोटो पत्रकार और अपनी लेखनी के माध्यम से घटनाओं को जनमानस तक पहुंचाने वाले पत्रकारों की यह सामूहिक उपस्थिति यात्रा को और भी आत्मीय बना रखी , इस यात्रा में सारे मीडिया मित्र मंडली के साथियों थकान हो रही है। हम लोग वापसी ट्रेन के सवार हो कर अपने सीट आराम कर जाने ही वाले तभी  भारत वर्ष के कैमरा मेन अपनी हरियाणवी अंदाज कोमल मैडम का स्नेह भाव भरा फरवान सुनाया कि- मैडम ने सभी भाईयों को बुलावा भेजा है। हम अनसुनी कर ही रहे थे कि उन्होंने कहा कि विनोद सर आप को खास तौर बुलाया है – जैसे ही पहुंचे वहाँ पर अंतराक्षी की मफिल में शरीक के — तैयार थे – महफिल सजी थी कमान संभाली कोमल  – ममता मैडम नें । दोनो में अपनी सुरीली स्वर से संगीत ऐसा समा बॉधा है – कब 2 घंटे बीत गए पता ही नही चला । सर्व विदित रहे कि हमारी मीडिया यात्रा  टीम का कुशल नेतृत्व युवा मीडिया अधिकारी वंशिता जसवाल, वाई पी (प्रेस सूचना ब्यूरो, पीआईबी, दिल्ली) ने किया।उनके बेहतर समन्वय, आत्मीय व्यवहार और सक्रिय सहयोग से मीडिया सहभागिता सहज एवं व्यवस्थित रही। वहीं उत्तर रेलवे की ओर से परेश सारस्वत, सोबरन सिंह और अरुण कुमार का सहयोग भी अत्यंत सराहनीय रहा। इन सभी अधिकारियों की सक्रियता, सहयोग और समर्पण ने इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ी हमारी स्मृतियों को और भी विशेष बना दिया। निश्चित रूप से किसी ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनना गौरव की बात है, लेकिन पत्रकार मित्रों का साथ और अधिकारियों का आत्मीय सहयोग उस अनुभव को जीवनभर की यादगार बना देता है।


आस्था, पर्यटन और आर्थिक विकास का नया अध्याय ->
सरयू-कमला एक्सप्रेस का महत्व केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। इससे अयोध्या, मिथिलांचल और नेपाल के जनकपुर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। होटल, परिवहन, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इसके साथ ही दोनों देशों के विद्यार्थियों, परिवारों और सामाजिक संगठनों के बीच संवाद तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बल मिलेगा।आवश्यकता इस बात की है कि रेल सेवा का परिचालन नियमित और सुविधाजनक रहे तथा यात्रियों को सीमा संबंधी प्रक्रियाओं में सहजता मिले।


दूरी नहीं, दिलों को जोड़ने वाली रेल ->अयोध्या की पावन सरयू से मिथिला की सांस्कृतिक धरती तक सरयू-कमला एक्सप्रेस केवल पटरियों पर दौड़ने वाली रेलगाड़ी नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता जानकी की पावन स्मृतियों से जुड़े दो देशों के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सेतु है। रामलला के दिव्य दर्शन, मीडिया मित्रों का आत्मीय साथ और इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी बनने का सौभाग्य मेरे पत्रकारिता जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव सुरक्षित रहेगा। सचमुच, यह पहल भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को आधुनिक विकास की गति देने के साथ मित्रता, विश्वास और सहयोग की नई इबारत लिखने की क्षमता रखती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)