समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कमंडली चक रामपुर गडौली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से क्रांति विश्वकर्मा पुत्री राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी अतौलिया थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ जो कोचिंग से अपने घर लौट रही थी तथा गुड्डू सरोज पुत्र बंशीलाल सरोज उम्र 40 वर्ष निवासी असोगी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ की आकाशी बिजली के चपेट में आने से इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है तथा घायल शिवा पटेल पुत्र हरीश पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी मनार थाना मानिकपुर जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काला कांकर ले जाया गया था उपचार के दौरान एडवोकेट पंकज त्रिपाठी, क्रांति विश्वकर्मा, गुड्डू सरोज की मृत्यु हो गई वहीं घायल कोरायबरेली रेफर किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पाल ढाबा के पास कुंडा कचहरी से लौट रहे अधेड़ एडवोकेट पंकज त्रिपाठी अपनी कार से घर लौट रहे थेआकाशीय बिजली की चपेट में आने से पंकज त्रिपाठी पुत्र भानु प्रताप त्रिपाठी उम्र 47 वर्ष निवासी सैफू का पूरवा हिना हूं थाना नवाबगंज की मृत्यु हो गई है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है क्षेत्र में एक साथ आकाशीय बिजली से तीन लोगों के मृत्यु हो जाने से लोग स्तब्ध हैं।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



