google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कामगार यूनियन की व्यापी आह्वान पर बैठक  किया गया



सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक हिंदी समाज जागरण सहरसा

सहरसा:- बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू के राज्य व्यापी आवाहन पर मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय श्रम कार्यालय पर कामगार यूनियन के द्रारा विशाल धरना दिया गया मजदूर नेता दुखी शर्मा के अध्यक्षता में चलें धरना को संबोधित करते निर्माण मजदूर के राज्य महासचिव कामरेड नाथुन जमेदार ने कहा कि केन्द्र की सरकार मजदूर विरोधी जन सरकार है मजदूरों के अधिकारों पर एक पर एक सुनियोजित तरीके से हमला जारी है माकपा के जिला मंत्री कामरेड रणधीर यादव ने मजदूरों के धरना को समर्थन करते हुए कहा भारत की सरकार 44 मजदूर कानून को समाप्त कर श्रम विर कोर्ड लाना चाहति उसे मजदूरों के तमाम अधिकार छीने चलें जाएंगे सरकार सामंत साहि कानून बनाकर मजदूरों के साथ घोर अन्याय कर रही है वहीं निर्माण कामगार यूनियन जिला मंत्री नसीम उद्दीन ने कहा बोर्ड द्रारा पत्रांक 734 दिनांक 03.07.2024 निर्माण मजदूर विरोधी नीतियों को यथाशीघ्र रद्द किया जाए। , बोर्ड द्रारा संचालित सैकड़ों योजनाओं के जांच हुएं लम्बित आवेदनों का श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के पोर्टल पर उपलब्ध है जिसका यथाशीघ्र निष्पादन किया जाय। , बोर्ड के आदेशानुसार पत्रांक 523 दिनांक 09.05.2023 के आलोक में ट्रेंड यूनियनों, श्रमिक संघों जनप्रतिनिधियों का समन्वय समिति गठित को यथाशीघ्र निष्पादन किया जाय। भवन मरम्मती योजना की राशि बढ़ाकर एक लाख किया गया। पेंशन विकलांगता पेंशन की राशि साठ वर्ष पूर्ण होने पर पांच हजार रूपया प्रति माह किया जाय। विवाह सहायता राशि को पुत्रियों हेतु अलग अलग दो दो लाख रूपया किया जाय, ओनलाइन हुए लगेशी डाटा लम्बित आवेदनों को यथाशीघ्र एप्रुवल किया जाय, चिकित्सा सहायता की राशि की तीन हजार का भुगतान किया जाय। , पोशाक राशि दो हज़ार पांच सौ किया जाय आदि मांग किया गया। धरना में काफी संख्या में महिलाएं पुरुषों शामिल हुए धरना में शामिल मजदूर नेता कुलानन्द कुमार, नसीम मिस्त्री, रामविलास पासवान, बलराम यादव, अर्जुन शर्मा, दिलीप शर्मा,मो असलम,मो  आलमीन,मो समरूल,साहेब मुखिया,मीसो देवी,उषा देवी,मालती देवी,कामनी देवी, जयहिंद सादा, मनोज शर्मा,मो सलाम, श्रवण राम आदि मौजूद थें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)