ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री व्यास जी गौड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि यह बैठक एक महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि दिनांक 11 अगस्त 2025 को ओबरा के क्लब नंबर चार में आदिवासी विश्व दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिल सके।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि कुमार गौड़ उर्फ बड़कू ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आदिवासी विश्व दिवस को सफल बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बिजली व्यवस्था चरमरा मरा चुकी है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल रही है जिससे किसान बहुत परेशान है लेकिन इस भाजपा सरकार को किसी से कोई लेना देना नहीं है ।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह मुनीर अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल विजय यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश अनिल प्रधान वेदमाणी शुक्ला रामप्यारे सिंह पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल रमेश सिंह यादव त्रिपुरारी गौड़ सुरेश यादव अशोक पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह उदित अग्रहरि अवध नारायण यादव कुमारी मंदाकिनी पांडे कुमारी निधि पांडे बाबूलाल यादव राधा सिंह महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर मन्नू पांडे शिवनारायण चौहान भोलानाथ निषाद मंगल जायसवाल नामवर कुशवाहा सनी पटेल राजेश विश्वकर्मा रामनारायण गौड़ विमलेश पटेल राजेंद्र राम सजीवन प्रमोद यादव जितेंद्र बियार बाबू हाशमी लाल बहादुर पाल धर्मेंद्र मौर्य शिवनाथ भारती जगत पटेल दीपक केसरी उल्ला खान जगदीश यादव दीनानाथ अग्रवाल ज्यूतेष गौतम पवन पटेल सत्यम पांडे परशुराम यादव विपिन श्रीवास्तव रमेश कुमार बागी प्रदीप कनौजिया अभिषेक प्रजापति पारसनाथ यादव लालबरत यादव रामजतन प्रजापति योगेंद्र चंद्रवंशी श्याम बिहारी जायसवाल सूरज चौरसिया अमित जायसवाल दशरथ यादव रमजान अली सुरेंद्र यादव राजमणि कमलेश चौबे सुजीत मोदनवाल शिव शंकर पासवान विष्णु कुशवाहा दयाराम मौर्य धर्मेंद्र मौर्य बचोले पटेल अवधेश मिश्रा कृपा शंकर चौहान विवेक सिंह पटेल लालू भारती मनीष त्रिपाठी जाकिर हुसैन सुशील राय शिवराज सिंह अवधेश कुमार चौहान मुस्तफा राजा कुबेर पांड अखिलेश जिज्ञासु के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



